
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दौसा पुलिया के पास शुक्रवार को एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि उमेश कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी निवराना पाटन जो कि (जयपुर) परीक्षा देकर घर लौट रहा था। इसी दौरान दौसा पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उमेश कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मनोहरपुर थाना पुलिस के उपनिरीक्षक सोहन पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए निम्स अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की सूचना पर नीरज एवं सुरज्ञान जी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।