
जिला अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में संगठित रहने के दिए निर्देश
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रामचंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में संगठित रहकर भाजपा का बोर्ड बनाने के निर्देश दिए।
जानकारी देते हुए भाजपा मंडल मनोहरपुर के महामंत्री एडवोकेट उपेंद्र कुमार आत्रेय ने बताया कि हाल ही में जयपुर जिला देहात उत्तर के जिला अध्यक्ष जितेंद्र को नियुक्त किया है। इस पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वावत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाले पार्टी है। आगामी नगर निकाय के चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट व संगठित रहकर भाजपा का बोर्ड बनाना होगा। तभी कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जहां कहीं भी किसी कार्यकर्ता की सुनवाई नहीं हो रही वे सीधे जिला अध्यक्ष को शिकायत कर सकते हैं। जिसका समुचित समाधान निकाला जाएगा। भाजपा एक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट बीएस बेनीवाल ने कहा कि प्रत्याशी की दौड़ में कई कार्यकर्ता रहते हैं। लेकिन टिकट एक को मिलता है ।ऐसे में जिनको टिकट नहीं मिलता उन सभी कार्यकर्ताओं को निष्ठावान रहकर पार्टी के हित में मतदान करना चाहिए। तभी पार्टी का प्रत्याशी विजय होता है। कार्यकर्ताओं को संयम, धैर्य रखना होगा तभी भविष्य में उनको मौका संभव हो पाएगा।
मंडल अध्यक्ष रामचंद्र यादव एवं मंडल महामंत्री उपेंद्र कुमार आत्रेय ने कहा कि संगठन पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठित करके आगामी निकाय के चुनाव जितेगे।
बीएसएनल सलाहकार समिति के सदस्य संतोष माधानी, मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर, शिवराम धाबाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम नवरंग, संपूर्णानंद शर्मा, महिपाल गुर्जर, बाला सहाय बुनकर, भंवरलाल बुनकर, बंटी सैनी, निखिलेश गोयल, सीए प्रदीप कुमार, मामराज गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।