
मनोहरपुर के गंगा माता मंदिर से होगा शुभारम्भ
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। संत गुरु रविदास महाराज की 650 वी जयंती वर्ष पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प कलश वंदन यात्रा अभियान कार्यक्रम के तहत शाहपुरा विधानसभा में समरसता का संदेश देने के लिए रथ आज 8 अगस्त को आएगा।
जानकारी देते हुए जमवारामगढ़ जयपुर ग्रामीण यात्रा कलश यात्रा प्रभारी एडवोकेट रघुवीर सिंह चौधरी एवं कलश मंगल यात्रा के विधानसभा प्रभारी एडवोकेट बीएस बेनीवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा संत गुरु श्री रविदास महाराज की 650 वी जयंती वर्ष के उपलक्ष में प्रदेश भर में समरसता संकल्प अभियान को लेकर प्रदेश समरसता संकल्प रथ यात्रा निकाली जा रही है। जिसके तहत जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुरा विधानसभा के पांचो मंडलों के क्षेत्र में आज 8 अगस्त को रथ आएगा।
कार्यक्रम में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, भाजपा विधायक प्रत्याशी उपेन यादव, यात्रा के लोकसभा प्रभारी एडवोकेट रघुवीर सिंह चौधरी, यात्रा के विधानसभा प्रभारी एडवोकेट बीएस बेनीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष रामचंद्र यादव मनोहरपुर मंडल के कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र आत्रेय अतिथि होंगे।
शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के कलश यात्रा प्रभारी एडवोकेट बीएस बेनीवाल ने बताया कि रथ सबसे पहले गंगा माता मंदिर अम्बेडकर नगर, मनोहरपुर मंडल में 8 अगस्त को 11 बजे आएगा। जहां स्वागत करने के बाद गंगा माता मंदिर में ले जाकर संत रविदास की आरती होगी।
इसके बाद 12.30 बजे रावधीर सिंह कॉलोनी त्रिवेणी रोड, शाहपुरा शहर मण्डल, त्रिवेणी धाम शाहपुरा देहात मंडल में 1.30 बजे, कल्याण जी मंदिर मुख्य बाजार, अमरसर मंडल 3 बजे, मुख्य बाजार खेजरोली, खेजरोली मंडल 5 बजे आएगा। रथ के साथ कलश में संत रविदास महाराज की जन्मस्थली की मिट्टी का कलश होगा। सभी जगह मिट्टी के कलश व संत रविदास की प्रतिमा की पूजार्चना होगी। अतिथियों द्वारा संत रविदास के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी। रथ के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह पुष्प वर्षा होगी।