
सतीश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं विधायक रहे स्वर्गीय सतीश चंद्र अग्रवाल की 29वीं पुण्यतिथि पर राजस्थान हाईकोर्ट परिसर स्थित सतीश चंद्र अग्रवाल सभागार में सतीश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के संयोजक अधिवक्ता शशांक अग्रवाल ने बताया कि शिविर में अधिवक्ताओं, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला अधिवक्ताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। शिविर में कुल 75 यूनिट रक्तदान हुआ। उन्होंने बताया कि ये ब्लड डोनेशन में प्राप्त ब्लड को अधिवक्ताओं को आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध होगा ।
इस अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस अरुण मोंगा, जस्टिस महेन्द्र गोयल, जस्टिस अनुप कुमार ढंड, जस्टिस विनोद कुमार भारवानी, जस्टिस शुभा मेहता, जस्टिस आशुतोष, जस्टिस मनीष शर्मा, जस्टिस आनंद शर्मा, संदीप तनेजा, जस्टिस रवि चिरानिया, जस्टिस अनुरूप सिंघी एवं जस्टिस संगीता शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। ट्रस्ट की ओर से रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय सतीश चंद्र अग्रवाल की स्मृति में समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते हैं। यह जानकारी अधिवक्ता स्टैंडिंग काउंसिल, गोरमेंट ऑफ़ इंडिया, राजस्थान हींग कोर्ट, जयपुर बेंच ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।