
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे यानी सीए डे मनाया जा रहा है। हर साल 1 जुलाई को मनाया जाने वाला यह दिन भारत में प्रोफेशनल अकाउंटेंसी के इतिहास का सबसे अहम दिन है। इसी दिन 1949 में संसद के एक्ट द्वारा ICAI – Institute of Chartered Accountants of India की स्थापना हुई थी।
75 साल की भरोसेमंद यात्रा
पिछले 75 + सालों में CA प्रोफेशन भारत की आर्थिक तरक्की का सबसे मजबूत स्तंभ बना है। छोटे दुकानदार से लेकर बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी तक, हर कोई टैक्स, ऑडिट और फाइनेंस के लिए CA पर भरोसा करता है।
CA की सबसे बड़ी 3 भूमिका:
- टैक्स का रखवाला: ITR फाइलिंग, GST रिटर्न से लेकर टैक्स प्लानिंग तक – आम आदमी का बोझ हल्का करते हैं।
- पारदर्शिता के गारंटर: कंपनी का ऑडिट करके निवेशकों, बैंकों और सरकार को सही वित्तीय तस्वीर दिखाते हैं।
- आर्थिक सलाहकार: स्टार्टअप को फंड दिलाने से लेकर बड़े उद्योगों को घाटे से बचाने तक सलाह देते हैं।
ICAI अध्यक्ष का संदेश
ICAI ने इस साल की थीम रखी है – “CA: Building a Trusted Profession”। उनका कहना है कि “CA सिर्फ नंबर नहीं जोड़ते, वो देश के भरोसे का हिसाब रखते हैं।”
स्थानीय CA का कहना
शाहपुरा के CA रतन अग्रवाल बोले, “CA बनना मेहनत का काम है, पर जब किसी व्यापारी को टैक्स में राहत मिलती है या किसी स्टार्टअप को पैसा जुड़ता है तो लगता है मेहनत सार्थक हुई।”
योद्धाओं को शुभकामनायें
अब्दुल अज़ीज़ लोहानी ने कहा कि जटिल कानूनों, रात-रात भर की मेहनत और हर नए बजट के साथ खुद को अपडेट रखने वाले सभी CA को CA Day की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका ईमानदारी और विशेषज्ञता भरा काम ही राष्ट्र निर्माण की नींव है।