
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने ग्लोबल स्किल्स चैलेंज (जीएससी) ऑस्ट्रेलिया 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 मेडल जीते जिसमें 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल है। यह जीत इस साल के आखिर में शंघाई में होने वाली 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता की ओर भारत के सफ़र में एक और अहम पड़ाव है। 23 से 29 जून 2026 तक चली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, फ्रांस, कोरिया और भारत जैसे 16 वर्ल्डस्किल्स सदस्य देशों के लगभग 600 प्रतिभागी, एक्सपर्ट, ट्रांसलेटर और अधिकारी शामिल हुए। टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए, भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री, जयन्त चौधरी ने कहा, “ग्लोबल स्किल्स चैलेंज 2026 में टीम इंडिया का 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल जीतना देश के लिए गर्व का पल है। यह हमारे स्किल चैंपियंस, एक्सपर्ट्स, मेंटर्स और इंडस्ट्री पार्टनर्स की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का सबूत है।