
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर कस्बे के प्रतिष्ठित उद्योगपति और भामाशाह, सूर्या इंजीनियरिंग वर्क्स के प्रोपराइटर मामराज जांगिड़ के प्रतिष्ठान पर गुरुवार 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया ।
इसको लेकर सूर्या इंजीनियरिंग वर्क्स में तैयारियां जोरों से की। पूरे वर्कशॉप को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। भामाशाह मामराज जांगिड़ ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले इंजीनियर हैं, जिन्होंने सृष्टि का निर्माण किया। हम सभी कारीगरों के लिए यह सबसे बड़ा पर्व है। सुबह शुभ मुहूर्त में मशीनों और औजारों की पूजा-अर्चना की गईं।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सभी कारीगर भाइयों, मजदूरों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। पूरे दिन सूर्या इंजीनियरिंग वर्क्स में भक्ति और उत्साह का माहौल रहेगा।
बता दें कि हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का पहला इंजीनियर, वास्तुकार और औजारों का देवता कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि उन्होंने ही देवताओं के लिए महल, अस्त्र-शस्त्र और पूरे ब्रह्मांड का निर्माण किया था। इसलिए हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है।