पीएनसी इंफ्राटेक के मौजूदा ऑर्डर बुक पर एनएचएआई की रोक का असर नहीं

www.daylifenews.in
मुंबई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा कंपनी की कन्सेशनायर एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अवध एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड पर तीन साल की रोक लगाए जाने के बाद मंगलवार को पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के शेयरों में इंट्राडे कारोबार के दौरान 20 प्रतिशत की गिरावट आई। इस कार्रवाई के तहत पीएनसी इंफ्राटेक अगले तीन वर्षों तक नए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय / एनएचएआई प्रोजेक्ट्स के लिए बोली नहीं लगा सकेगी। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई का उसके मौजूदा प्रोजेक्ट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने कहा कि वह आदेश के खिलाफ कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि मामले में स्थिति स्पष्ट होने के साथ किसी भी वित्तीय प्रभाव की जानकारी दी जाएगी। हालांकि तीन साल की रोक से पीएनसी इंफ्राटेक की नए एनएचएआई/सड़क परिवहन मंत्रालय कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने की क्षमता प्रभावित होगी, लेकिन कंपनी की बड़ी मौजूदा ऑर्डर बुक इससे अप्रभावित रहेगी। इसके अलावा कंपनी माइनिंग, वाटर, एयरपोर्ट, रेलवे और नहर जैसे गैर-सड़क क्षेत्रों में लगातार विस्तार कर रही है। सोलर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) में शुरुआती विविधीकरण से भी पारंपरिक सड़क कारोबार से आगे इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कंपनी की मौजूदगी मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *