

www.daylifenews.in
विश्व पर्यावरण दिवस पर एल पी एस विकास संस्थान द्वारा पर्यावरण शिक्षा केंद्र पर स्थानीय बच्चों ने हरियाली बाबा एवं प्रकृति प्रेमी राम भरोस मीणा के साथ मिलकर नीम के ग्यारह पेड़ लगाए। वृक्षारोपण के समय बच्चों को सम्बोधित करते हुए हरियाली बाबा ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से आज हमारी धरती विनाश के कगार पर खड़ी हैं, हम सब को मिलकर इसे बचाने का प्रयास करना चाहिए, बच्चों को समझ होनी चाहिए की सुरक्षित प्रकृति ही सुरक्षा देने में सहायक बनतीं है अन्यथा बढ़ते तापमान और प्रदुषण से बचना बड़ा मुश्किल होगा आनेवाली पीढ़ी को यह सब भुगतना पड़ेगा और उसमें आप सब बच्चे सामिल होंगे, प्रकृति कोई कहर ना बरपाए इससे पुर्व ही हमें बचाव के प्रयास करने चाहिए। वृक्षारोपण के समय लोकेश कुमार योगी, पुजा योगी, आरओसी योगी, चंदू, प्रिया, काजू , मनोज।