तेज दिमाग का खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई बुद्धि और प्रतिभा

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। एस. के. जैन फिल्म प्रोडक्शन के तत्वावधान में विधा भारती विद्यालय माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, पुरानी बस्ती, पांचवा चौराहा, जयपुर में “तेज दिमाग का खेल” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 थर्ड से दसवीं तक करीब 250 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला।
फिल्म डायरेक्टर एवं लेखक सुनील जैन ने ब्लैक बोर्ड पर 65, 7 स्टार , बिहार, जीवन ,फोर यू एवं वर्ग पहेलियों से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे। बच्चों ने अपनी तेज बुद्धि, सोचने की क्षमता और ज्ञान का शानदार परिचय देते हुए प्रश्नों के उत्तर दिए तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विशेष कुमार अवस्थी एवं सर्व व्यवस्था प्रमुख ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों की बुद्धि, स्मरण शक्ति, एकाग्रता और सोचने की क्षमता का विकास होता है। मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय सिंह ने विजेताओं को गोल्ड मेडल पहनाकर तथा अन्य प्रतिभागियों को पेन देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ती है।
इस अवसर पर बच्चों ने प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया और भविष्य में भी ऐसी रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के आयोजन की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने एस. के. जैन फिल्म प्रोडक्शन तथा फिल्म डायरेक्टर एवं लेखक सुनील जैन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *