
www.daylifenews.in
मुंबई। डी बीयर्स ग्रुप ने इस वर्ष फादर्स डे के अवसर पर अपने ‘लव, फ्रॉम डैड’ अभियान में एक बेहद भावनात्मक और व्यक्तिगत पहल जोड़ी है। इस अभियान के तहत चर्चित अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनकी बेटी आशी के साथ एक विशेष फिल्म बनाई गई है, जो पिता और बेटी के बीच समय के साथ विकसित होते रिश्ते को दर्शाती है। फिल्म का केंद्र ‘दूसरा ईयर पियर्सिंग’ (कान में दूसरी बार छेद करवाना) है। डी बीयर्स इंडिया के कंट्री हेड – कैटेगरी मार्केटिंग, तोरंज मेहता ने कहा, “प्राकृतिक हीरे हमेशा जीवन के सबसे खास और दुर्लभ पलों का हिस्सा रहे हैं। इस फादर्स डे पर हम दूसरी ईयर पियर्सिंग को बेटी की स्वतंत्रता के एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में मना रहे हैं।” पंकज त्रिपाठी ने बताया, ईयर पियर्सिंग आत्मविश्वास का प्रतीक है। इस कहानी की सबसे खास बात मेरे लिए यह थी कि एक साधारण सा भाव जीवनभर की याद बन सकता है। एक प्राकृतिक हीरा, पिता के प्यार की तरह, जीवन के हर पड़ाव में बिना बदले आपके साथ रहता है।