दीपावली पर रंगोली सजाना मेरे लिए खुशी की बात है : दिया अग्रवाल

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। दीपावली के दिन सुबह से ही घरों में साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो गया था। महिलाओं ने घर के आंगन में रंग-बिरंगी रंगोली सजाई, घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाया और फूलों से सजावट की।
इस बार दीपावली पर एच के लोहानी न्यूज सर्विस की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। एच के लोहानी न्यूज सर्विस ने पहले ही घोषणा की थी कि जो भी सबसे अच्छी और सुंदर रंगोली सजाएगा, उसे लोहानी न्यूज सर्विस की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में मनोहरपुर से कई लोगों ने अपनी-अपनी रंगोली की फोटो भेजी। सभी रंगोलियों को देखने के बाद यह फैसला लिया गया कि सुप्रीम गैस एजेंसी मनोहरपुर के प्रोपराइटर इंद्र कुमार अग्रवाल व श्रीमती सरोज अग्रवाल की बेटी और डॉक्टर शिवांग की बहन 18 वर्षीय दिया अग्रवाल द्वारा सजाई गई रंगोली सर्वश्रेष्ठ है।
दिया अग्रवाल ने अपने घर के आंगन में बेहद सुंदर और आकर्षक रंगोली सजाई थी। उनकी रंगोली में रंगों का सुंदर संयोजन, फूलों की सजावट और दीपों की रोशनी ने सबका मन मोह लिया। उनकी रंगोली को देखकर परिवार के लोग, पड़ोसी और क्षेत्रवासी सभी ने उनकी जमकर सराहना की।
इस मौके पर परिवार और पड़ोसियों ने दिया अग्रवाल को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दिया अग्रवाल ने कहा कि रंगोली बनाना उन्हें बचपन से ही पसंद है और दीपावली पर रंगोली सजाना उनके लिए खुशी की बात है।
एच के लोहानी न्यूज सर्विस की ओर से दिया अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लोहानी न्यूज सर्विस की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं और स्वच्छ व सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *