दीपक गुप्ता बने लायंस क्लब अध्यक्ष

लायंस क्लब मण्डावर की नई कार्यकारिणी घोषित
सुरेश बागड़ी
की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)।लायंस क्लब मण्डावर की जनरल मीटिंग का आयोजन वर्तमान अध्यक्ष डॉ. रोहित गुप्ता के निवास पर किया गया। बैठक में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव अधिकारी पदम गोयल की मौजूदगी में दीपक गुप्ता को क्लब का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी में दीपक जैन को सचिव, योगेश अग्रवाल को सह सचिव, विपुल झालानी को कोषाध्यक्ष तथा सुनील गर्ग को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। पूजा गुप्ता को प्रथम उपाध्यक्ष और चंद्रशेखर ठाकुरिया को द्वितीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा शील कुमार जैन, अशोक जैन, अनिल मित्तल और जितेंद्र जैन को क्लब डायरेक्टर नियुक्त किया गया।
बैठक में पदम गोयल को लियो एडवाइजर, विजय झालानी को मेंबरशिप चेयरपर्सन, डॉ. रोहित गुप्ता को क्लब एडमिनिस्ट्रेशन चेयरपर्सन, सतीश पाराशर को मार्केटिंग चेयरपर्सन, रामनिवास गोयल को एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर, नरेंद्र बंसल को टेमर तथा अंतेश झालानी को टेल ट्विस्टर मनोनीत किया गया।
इस दौरान डॉ. रोहित गुप्ता ने वर्ष 2025-26 में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष में लायंस क्लब मण्डावर की ओर से रोहित हॉस्पिटल में प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर संचालित किया जाएगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2026-27 में क्लब की पहचान और सामाजिक योगदान को मजबूत करने के लिए एक स्थायी प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी सदस्यों से सुझाव लिए जाएंगे।
बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए पदम गोयल को लियो क्लब मण्डावर का एडवाइजर भी नियुक्त किया गया। लियो क्लब की सेवा गतिविधियों एवं नई कार्यकारिणी के गठन का मार्गदर्शन उनके सानिध्य में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *