
www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर के महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट में संविदा पर कार्यरत नर्सिंग कर्मचारी दीपक खारवाल द्वारा नौकरी से हटाए जाने के पश्चात आत्महत्या की खबर दिल दुखाने वाली है। एक जवान लड़का इस तरह से चला जाए, तो उसके परिजनों की स्थिति समझी जा सकती है। यह बात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए कहा कि भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता युवाओं पर भारी पड़ रही है, ये लोग हमारी सरकार द्वारा बनाए गए कॉन्ट्रेक्चुअल सर्विस हाइरिंग रूल्स को भी लागू नहीं कर रहे हैं, अभी कुछ ही दिन पहले मैंने इसको लेकर ट्वीट भी किया था ,यदि सरकार इस विषय को गंभीरता से लेती तो दीपक की जान बच सकती थी।
https://x.com/i/status/2065421283127648450