

वैश्य व अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सुरेश बागड़ी की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा) । जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र में हुई वंशिका गर्ग की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर मंडावर के वैश्य एवं अग्रवाल समाज में आक्रोश देखने को मिला। समाज के लोगों ने गुरुवार को अग्रवाल समाज मंडावर के अध्यक्ष महेश अग्रवाल एवं वैश्य समाज अध्यक्ष विजय झालानी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अक्षयप्रेम चैयरवाल को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।अग्रवाल सम्मेलन के प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंदूकी ने बताया कि ज्ञापन में एआईएस रेजिडेंसी के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर पुख्ता साक्ष्य जुटाने तथा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कराई जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को निष्पक्ष न्याय मिल सके।
ज्ञापन में घटना के समय की मोबाइल कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने तथा मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग भी की गई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर वैश्य समाज के महामंत्री योगेश अग्रवाल, अग्रवाल समाज के महामंत्री अनंत मंगल, कोषाध्यक्ष राजेश बंसल, युवा अध्यक्ष सनी गर्ग, संजीव कंसल, मुरारी बंसल, अशोक मंगल, एडवोकेट राहुल बंसल, गिरधारी गोयल, अनंत अग्रवाल, अनिल मित्तल, चंदू ठाकुरिया, सुनील दानपुर, विनोद मंगल, योगेश गर्ग, राजेश मंगल, बनवारी अग्रवाल, सतीश सिंहल, वंदना सिंहल, कल्पना गर्ग, हेमा सिंहल, मंजू मित्तल सहित वैश्य एवं अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।