
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। पावन पर्व निर्जरा एकादशी (निर्जला ग्यारस) के अवसर पर किशनपोल बाजार, 111 से 113 के मध्य के नवयुवक व्यापारियों द्वारा सेवा भाव का सराहनीय कार्य किया गया। इस अवसर पर राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए केसर युक्त ठंडाई पिलाई गई।
इस सेवा कार्य में अनुप दुसाद, भावेश संघवी एवं वैदिक दुसाद का विशेष सहयोग रहा। गंगा शरण दुसाद ने बताया कि निर्जला ग्यारस के दिन जल सेवा और शीतल पेय वितरण का विशेष महत्व होता श्रीमद राजचंद्र लव एंड केयर है, इसलिए इस पुण्य अवसर पर ठंडाई वितरण कर लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया गया।
भीषण गर्मी में ठंडाई पाकर लोगों ने राहत महसूस की और नवयुवक व्यापारियों के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहयोग और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला इस अवसर पर समस्त किशनपोल मंडल व्यापार मंडल व समस्त सहयोग कर्ता मौजूद रहे।