निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। निर्जला एकादशी (निर्जरा ग्यारस) के पावन अवसर पर सेवा भाव का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। रोड नंबर 9, विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी स्टॉफ के सौजन्य से राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दी गई।
भीषण गर्मी को देखते हुए यह सेवा कार्य विशेष रूप से राहगीरों के लिए राहत भरा रहा। आयोजकों द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ लोगों को शीतल पेय वितरित किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बताया कि निर्जला एकादशी पर जल सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है, इसलिए हर वर्ष इस प्रकार के सेवा कार्य किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *