
कांग्रेस के 16, भाजपा के 4 एवं रालोपा के 2 प्रधान पद पर निर्वाचित
आंधी एवं शाहपुरा में प्रधान निर्विरोध निर्वाचित
www.daylifenews.in
जयपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद के निर्वाचन के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार इंडियन नेशनल कांग्रेस के 16, भारतीय जनता पार्टी के 4 तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 2 अभ्यर्थी प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। आंधी एवं शाहपुरा पंचायत समितियों में प्रधान पद के अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि शेष 20 पंचायत समितियों में मतदान के माध्यम से निर्वाचन संपन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि आंधी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस की माया देवी वर्मा तथा शाहपुरा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 4 से कांग्रेस की संतरा गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। अमरसर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 से कांग्रेस की समोती देवी मीणा 8 मत प्राप्त कर 1 मत के अंतर से, आमेर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 21 से कांग्रेस की कलावती 17 मत प्राप्त कर 14 मतों के अंतर से तथा बस्सी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 25 से कांग्रेस के लालाराम सैनी 21 मत प्राप्त कर 17 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चाकसू पंचायत समिति के वार्ड संख्या 14 से कांग्रेस की संतोष देवी मीणा 9 मत प्राप्त कर 1 मत के अंतर से, चौमूं पंचायत समिति के वार्ड संख्या 3 से भाजपा के रामगोपाल मीणा 14 मत प्राप्त कर 5 मतों के अंतर से तथा दूदू पंचायत समिति के वार्ड संख्या 3 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की अयोध्या देवी 9 मत प्राप्त कर 3 मतों के अंतर से निर्वाचित हुईं। गोविंदगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 10 से कांग्रेस की सुमन यादव 12 मत प्राप्त कर 6 मतों के अंतर से तथा जालसू पंचायत समिति के वार्ड संख्या 10 से भाजपा की किशन देवी 8 मत प्राप्त कर 1 मत के अंतर से निर्वाचित हुईं।
उन्होंने बताया कि जमवारामगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 10 से कांग्रेस के दीपक कुमार 18 मत प्राप्त कर 13 मतों के अंतर से, झोटवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 7 से कांग्रेस की मोनिका 13 मत प्राप्त कर 11 मतों के अंतर से तथा जोबनेर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 15 से कांग्रेस की कमला देवी 13 मत प्राप्त कर 7 मतों के अंतर से निर्वाचित हुईं। किशनगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस के मदन उर्फ पप्पू 11 मत प्राप्त कर 5 मतों के अंतर से तथा कोटखावदा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 15 से कांग्रेस की अनोखी देवी 10 मत प्राप्त कर 5 मतों के अंतर से निर्वाचित हुईं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि माधोराजपुरा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस की प्रियंका 10 मत प्राप्त कर 6 मतों के अंतर से, मौजमाबाद पंचायत समिति के वार्ड संख्या 6 से भाजपा के नन्दू 10 मत प्राप्त कर 3 मतों के अंतर से तथा फागी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 3 से कांग्रेस के कैलाश चन्द चौधरी 10 मत प्राप्त कर 5 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए। रामपुरा डाबड़ी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 5 से कांग्रेस की गीता मौर्य 8 मत प्राप्त कर 1 मत के अंतर से, सांभरलेक पंचायत समिति के वार्ड संख्या 5 से भाजपा के दशरथ सिंह 10 मत प्राप्त कर 6 मतों के अंतर से तथा सांगानेर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 5 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सीमा चौधरी 11 मत प्राप्त कर 7 मतों के अंतर से निर्वाचित हुईं। तूंगा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस के रामफूल चन्द 11 मत प्राप्त कर 7 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए।