5 दिसंबर को सुनील जैन के जन्मदिवस पर निधि कैटरर्स के कार्यालय का उद्घाटन

पत्रकारों का सम्मान एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण, योगाभ्यास और मिमिक्री कार्यक्रम भी होंगे
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो सांस्कृतिक संस्था एवं निधि कैटरर्स तथा दा वेब इवेंट एंड वीडियो प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार, 5 दिसंबर को प्रातः 11 बजे 3820 इंदिरा बाजार नीदड राव जी का रास्ता गुर्जर की बगीची के सामने चांदपोल बाजार जयपुर में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर निधि कैटरर्स के कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व दा वेब इवेंट एंड वीडियो प्रोडक्शन के डायरेक्टर सुनील श्रीवास्तव करेंगे।
संस्था अध्यक्ष रूपाली राव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी।
कार्यक्रम में योगाचार्य जितेंद्र चौधरी द्वारा योगाभ्यास करवाया जाएगा। वे उपस्थित लोगों को योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर विशेष आकर्षण के रूप में मिमिक्री आर्टिस्ट तेज प्रकाश शर्मा विभिन्न फिल्मी कलाकारों एवं प्रसिद्ध हस्तियों की आवाज में अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं हसीन वारसी गोल्डन वॉइस ऑफ़ राजस्थान सिंगर व विनोद शर्मा भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन करेंगे। संस्था के सचिव रवि कश्यप ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा, शिक्षा, धर्म, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है।आप सभी पत्रकार एवं छायाकार बंधु सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *