
www.daylifenews.in
बैंगलुरु। टीवीएस वेणु के भाग तथा दुनिया भर में दोपहिया एवं तिपहिया बनाने वाली अग्रणी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने बताया की कि तमिलनाडु के होसुर स्थित कंपनी की मैनुफैक्चरिंग युनिट से टीवीएस ज्युपिटर का एक करोड़वाँ यूनिट तैयार हो गया है। इस उपलब्धि के साथ, टीवीएस ज्युपिटर एक करोड़ यूनिट्स के कुल उत्पादन तक पहुँचने वाला भारत का सबसे तेज़ और सबसे युवा स्कूटर ब्रांड बन गया है। तथा देश के सबसे प्रतिष्ठित मोबिलिटी ब्रांड्स में से एक के रूप में इसकी स्थिति और मज़बूत हुई है। टीवीएस मोटर कंपनी के इंडिया टू-व्हीलर बिज़नेस में पीपल मोबिलिटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अनिरुद्ध हलदर ने कहा, एक करोड़ भारतीयों के लिए, टीवीएस ज्युपिटर उनके रोज़मर्रा के सफर का हिस्सा रहा है और उनके जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। यह उपलब्धि उस भरोसे को दर्शाती है जिसे टीवीएस ज्युपिटर ने बनाया है और जो हमारे ग्राहकों ने हम पर जताया है।