
www.daylifenews.in
नयी दिल्ली। गत दिवस कालकाजी स्थित श्री रामकृष्ण सरस्वती विद्या निकेतन के सभागार में तृप्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित मां अमृता देवी स्मृति सम्मान समारोह के अवसर पर बंकर मैन के नाम से विख्यात मुख्य अतिथि मेजर जनरल (रिटायर्ड) डा. श्री पाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है। नेपाल त्रासदी मानवीय लोभ का जीता जागता उदाहरण है। इसलिए ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के दौर में जो मानव सभ्यता ही नहीं,समूची धरती को विनाश की ओर ले जा रही है, हमें प्रकृति संरक्षण की दिशा में सतत प्रयासरत रहकर अपनी जीवनशैली को बदलना होगा तभी धरती बचेगी। क्योंकि धरती बचेगी, तभी हम बचेंगे। आज का पर्यावरण व समाज परिवर्तन हेतु समर्पित योद्धाओं का सम्मान समारोह पर्यावरण कार्यकर्ताओं को प्रेरणा प्रदान करने और धरती के बचाने के अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निबाहेगा।
प्रारंभ में वृक्षारोपण के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण व उसके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के पूर्व अधीक्षण अभियंता, प्रख्यात जल विशेषज्ञ व वाक फार यमुना कैंपेन के संयोजक डा. शिवसिंह रावत ने की। प्रारंभ में फाउंडेशन के प्रमुख श्री अशोक मेहता ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया व फाउंडेशन के क्रिया कलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित पर्यावरण योद्धाओं से वृक्षारोपण ही नहीं, वृक्ष बचाने का भी अभियान चलाने का अनुरोध किया। इसके उपरांत समारोह के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद श्री ज्ञानेंद्र रावत ने मां अमृता देवी के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए इस आयोजन हेतु तृप्ति फाउंडेशन और सभागार में उपस्थित समाज व पर्यावरण की सेवा में अपने जीवन को समर्पित करने वाले योद्धाओं की भूरि-भूरि सराहना की व कार्यक्रम की सफलता की कामना की
सम्मान समारोह में विशिष्ठ अतिथि शिक्षाविद, विचारक व बालाजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक विश्व जल परिषद के सदस्य डा. जगदीश चौधरी व जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी व लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के संस्थापक महासचिव श्री अभय सिन्हा ने प्रकृति के रक्षक बनकर एक प्रहरी की भूमिका निबाहने की सभी पर्यावरण कार्यकर्ताओं से अपील की और कहा कि ऐसा करके ही हम धरती और प्राणी मात्र के जीवन की रक्षा कर सकेंगे।






सम्मान समारोह की शुरुआत में तृप्ति फाउंडेशन की ओर से फाउंडेशन के प्रमुख श्री अशोक मेहता, संयोजक श्री धर्मेंद्र सिंह व समारोह के संरक्षक श्री ज्ञानेन्द्र रावत ने मुख्य अतिथि बंकर मैन मेजर जनरल डा. श्री पाल जी को राष्ट्र रत्न, विशिष्ठ अतिथि डा. जगदीश चौधरी,श्री अभय सिन्हा व समारोह के अध्यक्ष डा. शिव सिंह रावत को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इसके उपरांत एटा से श्री संजीव कुमार यादव सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम को समाज सेवा, शिक्षा,छात्र – छात्राओं के अनवरत समुन्नत विकास व युवाओं में खेलों के प्रति भावना जागृत करने, पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहयोग करने, बीते दस वर्षों से पुस्तक महोत्सव के आयोजन व एटा स्थित जी.आई.सी. के 112 बरस पुराने ऐतिहासिक भवन के जीर्णोद्धार के पुनीत कार्य में उल्लेखनीय भूमिका निर्वहन करने तथा समाज की अनुकरणीय व सुदीर्घ सेवाओं हेतु व प्रख्यात समाजसेवी श्री संजय मोंगा को समाज सेवा,युवाओं के शैक्षिक – नैतिक विकास तथा समाज की अनुकरणीय सेवाओं हेतु राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया।


इसके अलावा डा. संजय राणा, श्री रामभरोस मीणा, श्रीमती शैली अग्रवाल, श्री आशीष शर्मा, श्री चंदन कुमार, श्री गगनदीप सिंह, श्रीमती रागिनी रंजन, डा. रिचा यादव, श्रीमती प्रवीन इट्टन, श्री अनिल महाशय, श्री रामकृष्ण संघी, श्री अनिल तेहलानी,श्री निखिल मेहता,श्री सतेन्द्र पाल सिंह, कुमारी आंचल इट्टन, श्री विनय खरे, श्री राजकुमार दुबे,श्रीमती जया श्रीवास्तव, डा. प्रशांत सिन्हा, डा. जयश्री सिन्हा सहित 40 पर्यावरण एवं सामाजिक योद्धाओं को पर्यावरण गौरव व पर्यावरण रत्न सम्मान से व कुमारी संजना सिंह, कुमारी शताक्षी सिंह व कुमारी अमायरा सिंह को उनके पर्यावरण सम्बंधी प्रेम को दृष्टिगत रखते हुए बाल पर्यावरण प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।












इस दौरान पर्यावरण योद्धाओं यथा बड़ौत के एस्रो के निदेशक सर्वश्री डा. संजय राणा, अलवर के एल.पी.एस.विकास संस्थान के हरियाली बाबा के नाम से विख्यात श्री रामभरोस मीणा, पटना की गो ग्रीन की श्रीमती रागिनी रंजन, उड़ते पंख फाउंडेशन गाजियाबाद की श्रीमती शैली अग्रवाल, नीम की छांव फाउंडेशन एटा की डा. रिचा यादव व 100 करोड़ वृक्षअभियान के श्री आशीष शर्मा आदि ने पर्यावरण संरक्षण अभियान में आयी बाधाओं तथा प्रगति के अनुभव साझा किये।








समारोह के अंत में संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने आगंतुक अतिथियों, पर्यावरण योद्धाओं, समाज सेवियों सहित श्रीमती रोनिका मेहता,श्री उदित कपूर, श्रीमती तृष्णा कपूर व श्रीमती पूजा मेहता आदि अनेकों पर्यावरण कार्यकर्ताओं, संस्थाओं व विद्यालय कर्मियों का सहयोग व उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया।
प्रस्तुति : सद्दीक अहमद
(वरिष्ठ पत्रकार)