
www.daylifenews.in
गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार एवं जाने-माने पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत बीते दिनों से गंभीर रूप से किडनी व प्रोस्टेट की बीमारी से जूझ रहे हैं। वह मधुमेह और पेट सम्बंधी बीमारियों से लम्बे समय से पीडित हैं। गत दिनों वह एटा में एक पारिवारिक समारोह व जी.आई.सी.एटा की जीर्णोद्धार समिति की बैठक में भाग लेने गये थे लेकिन 26 जुलाई को ही हालत ज्यादा खराब होने पर वापस गाजियाबाद आ गये थे। तभी से उनका इंटरनल मेडिसिन के विशेषज्ञ डा० अमित पाण्डेय की देखरेख में इलाज चल रहा है और उनके आये-दिन अल्ट्रासाउंड, सी.टी.स्कैन और जरूरी टैस्ट हो रहे हैं। वह बेहद कमजोर हैं और चलने -फिरने में भी उनको काफी परेशानी हो रही है। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
–पर्यावरण कार्यकर्ता गगनदीप सिंह