
www.daylifenews.in
जयपुर। मुस्लिम समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर फखरुद्दीन गौरी साहब को नियुक्त किए जाने पर समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर सभी ने उनका जोरदार इस्तकबाल करते हुए बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल नेतृत्व की सराहना की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर गुफरान मलिक जौनपुरिया साहब का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया, जिनके प्रयासों से यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस मौके पर समाजसेवी जमील साहब, समाजसेवी हाफिज भाई वारसी, इकरामुद्दीन मुल्तानी, शरीफ भाई, मोहसिन भाई, जमील भाई सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए फखरुद्दीन गौरी को मुबारकबाद दी।
सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया और समाज की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया।