साबा किड्स वियर शॉप का हुआ भव्य उद्घाटन

www.daylifenews.in
जयपुर। शास्त्रीनगर स्थित सब्जी मंडी, लाल चौक में “साबा किड्स वियर शॉप” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राजस्थानी सीरियल एवं फिल्म अभिनेता हफीज खान ने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया।
दुकान के संचालक राजा खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शॉप में बच्चों के लिए आधुनिक एवं आकर्षक कपड़ों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां नवजात शिशुओं से लेकर बड़े बच्चों तक के लिए फैशनेबल एवं किफायती वस्त्र उपलब्ध हैं।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने नई शॉप के लिए संचालक को शुभकामनाएं दीं और बच्चों के लिए इस तरह की सुविधा उपलब्ध होने पर खुशी व्यक्त की।
इस मौके पर मुश्ताक मुस्ताक भाई, मनिहार, निसार खान, इलियास खान, वसीम भाई (बंबई टेंट वाले), सरदार खान, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *