
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ऑल राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन (यूनियन) के बुलावे पर यूनियन कार्यालय में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों के लिए एक मीटिंग आयोजित की गई मीटिंग की अध्यक्षता फेडरेशन के मुख्य संरक्षक आर के मीणा ने की।
इसमें यूनियन के कई प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कर्मचारियों की सभी संवर्गों के मांगों की चर्चा की गई और एक ज्ञापन विद्युत प्रशासन मे अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मैडम आरती डोगरा को दिया गया और चर्चा की गई उन्होंने सकारात्मक बात की और जल्दी ही कर्मचारी हित में निर्णय लेने का वादा किया।
उसके बाद यूनियन के डेलिगेशन ने ऊर्जा मंत्री को भी एक ज्ञापन प्रस्तुत किया और ऊर्जा मंत्री से भी विस्तृत चर्चा की गई ऊर्जा मंत्री जी ने भी पूर्ण आश्वासन दिया की आपकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
यूनियन के डेलिगेशन में ऑल राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी एंप्लाइज यूनियन के मुख्य संरक्षक आर के मीणा अध्यक्ष दिनेश कुमावत महासचिव मोहम्मद युसूफ कुरैशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गर्ग, मिडिया प्रभारी अब्दुल अजीज लोहानी , संयुक्त महासचिव राकेश मीणा रमजान खान, प्रकाश वर्मा हरिचरण जाटव प्रकाश वर्मा संयुक्त महासचिव महेश कुमार किराड व हनुमान बागड़ा मनीष सैनी अनिल वर्मा यश बेरवा और अन्य कर्मचारी नेता भी उपस्थित रहे।