
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भूतनाथ आश्रम के पूज्य संत सेवक दास महाराज के सान्निध्य में संचालित श्री श्याम भूतनाथ गौशाला, नवलपुरा – मनोहरपुर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विशेष गौसेवा एवं पशु आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गौशाला अध्यक्ष डीके सोनी एवं सचिव बनवारीलाल खातोदिया ने बताया गया कि जिस प्रकार प्रत्येक वर्ष खाटूश्यामजी के पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन किया जाता है, उसी भाव से इस वर्ष गौशाला में गौमाता की सेवा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौभक्तों ने अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य अनुसार पशु आहार, केले, हरा चारा एवं अन्य आवश्यक सामग्री का सहयोग प्रदान किया। अनेक श्रद्धालुओं ने स्वयं अपने हाथों से गौमाता को पशु आहार, फल एवं हरा चारा खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया, वहीं दूर-दराज के गौभक्तों ने आर्थिक सहयोग भेजकर गौसेवा में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में गौशाला महामंत्री अमरचंद नौरंगा, उपाध्यक्ष महेंद्र असवाल, सह सचिव महावीर बाडीगर, कोषाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, श्याम बिछवालिया, सीताराम जी दूध वाले, सुल्तान हनिनवाल, लक्ष्मी मेडिकल, रोहिताश्व यादव (IIFL कंपनी मैनेजर), सुभाष यादव, राजेंद्र यादव, मुस्कान जैन पारिक सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा सनातन संस्कृति की महान परंपरा है। गौमाता के संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा से समाज में करुणा, धर्म और संस्कारों का संवर्धन होता है। सभी श्रद्धालुओं से तन, मन और धन से गौसेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।