
www.daylifenews.in
जयपुर। भाजपा सरकार की नाकामी के कारण आज हमारी सुरक्षित राजधानी जयपुर ‘क्राइमपुर’ बनने की ओर अग्रसर है।
सोडाला में मंदिर से लौट रही 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बेरहमी से सड़क पर पटककर लूट लिया जाता है और न्यू सांगनेर रोड पर स्कूटी सवार बेटियों को गिराकर पर्स छीन लिया जाता है। 60-60 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए खा कि इस लचर कानून-व्यवस्था से आम जनता अत्यंत भयभीत है। कभी छेड़छाड़, कभी लूटपाट, ऐसा लगता है कि पुलिस का इकबाल बिल्कुल खत्म हो गया है। खौफ का ऐसा माहौल पैदा हो गया है कि महिलाओं ने घरों से बाहर निकलना बंद करने जैसी स्थिति बना ली है।
खोखले विज्ञापनों से बाहर निकलकर भाजपा सरकार कानून का इकबाल बुलंद करे, वरना राजस्थान की जनता इस प्रशासनिक पंगुता को बर्दाश्त नहीं करेगी।
https://x.com/i/status/2062448640506130568