


सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। माधव महिला विकास समिति के तत्वावधान में अग्रवाल कॉलेज ऑडिटोरियम, जयपुर में “उमंग 2026” समर कैंप का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे 800 नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कोरियोग्राफर के निर्देशन में फिल्मी, राजस्थानी एवं पंजाबी गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इसी क्रम में बालक-बालिकाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रस्तुत विशेष कार्यक्रम ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना प्राप्त की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही समर कैंप में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
संस्था की संस्थापक प्रिया सिन्हा ने संस्था की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन अरुण किम्मतकर द्वारा किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार बना रहा।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक रचना सूद ,दामोदर अग्रवाल सलाहकार गुंजन सक्सेना, ओ पी शर्मा , सुरेन गुप्ता , सचिव प्रतिमा शर्मा, उपाध्यक्ष मीरा गोयल सह-सचिव उषा घोष, कोषाध्यक्ष अनिष्ठा सिन्हा, महिला प्रमुख राज शर्मा ,विश्वजीत सिन्हा, रोनित अग्रवाल , कीर्ति अग्रवाल , अनुष्का सिन्हा, अक्षिता सिन्हा अनीता कुलशेष्ठ , चंचल गोयल ,चारू शर्मा , सीमा शर्मा , महिला प्रमुख गोमती शर्मा , कृपा शंकर शर्मा , दीपक शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।