दादा कायम खाँ शहीद दिवस पर अनेक शख्सियतों का सम्मान किया गया

कायमखानी समाज के सराहनीय योगदान की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की
www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर के कॉस्टीट्यूशन क्लब में ‘मौलाना अबुल कलाम आजाद वैलफेयर सोसायटी, राजस्थान’ द्वारा आयोजित “नवाब दादा कायम खाँ शहीद दिवस” एवं “सम्मान समारोह” में अतिथि के रूप में सम्मिलित होने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, सांसद इमरान मसूद, सांसद राहुल कसवा, विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, विधायक रफ़ीक खान, विधायक हाकम अली, विधायक अमीन कागज़ी, पूर्व विधायक चेतन डूडी, पूर्व सभापति (नगर परिषद, सीकर) जीवन खान एवं सिकंदर नियाज़ी मुख्य रहे।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में नवाब दादा कायम खाँ जी की शहादत को नमन करते हुए उनके आदर्शों, अद्वितीय साहस, राष्ट्रसेवा एवं महान बलिदान को स्मरण किया गया। साथ ही, समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
‘नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस एवं सम्मान समारोह’ में पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले नवाब दादा कायम खां की वीरता और अमर बलिदान को कोटि-कोटि नमन किया।
उन्होंने कहा कायमखानी कौम का इतिहास शौर्य, पराक्रम और अटूट देशभक्ति की मिसाल रहा है। 1965 और 1971 के युद्धों से लेकर कारगिल तक, इस वीर कौम के जाँबाज़ों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा आगे बढ़कर शहादत दी है। समाज के इस गौरवशाली अतीत और देशप्रेम पर पूरे प्रदेश को नाज़ है।
कार्यक्रम में सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ मंच साझा करने और विचार व्यक्त करने वालों में सलावत खान सहित अनेक लोगों ने भी शिरकत की। इस शानदार आयोजन के लिए आयोजक डॉ. खानू खान बुधवाली (चेयरमैन, राजस्थान वक्फ बोर्ड) एवं पूरी टीम को ोोस्थित लोगों ने बधाई दी एवं व साधुवाद दिया।
इस अवसर पर राजस्थान के अनेक जिलों से काफी तादाद में कायमखानी समाज के युवाओं, बुजुर्गों ने भी शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई। साथ ही सर्व समाज के लोगों ने भी इस सफल आयोजन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *