भगवान श्री देवनारायण की पावन पदयात्रा का लाडाकाबास में भव्य स्वागत

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
लाडाकाबास (जयपुर)। भगवान श्री देवनारायण जी की पावन पदयात्रा के लाडाकाबास गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल छा गया। गांव की सीमा पर पहुंचते ही समस्त लाडाकाबास ग्रामवासियों ने एकजुट होकर पदयात्रियों का गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।
लाडा का बास के पूर्व सरपंच मदन लाल यादव ने बताया कि जय श्री देवनारायण और देवनारायण भगवान की जय के गगनभेदी जयकारों से पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। इस दौरान ग्रामीणों में अपार धार्मिक उत्साह देखा गया।
ग्रामीणों ने पूरी श्रद्धा भाव से पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, अल्पाहार एवं विश्राम की उत्तम व्यवस्था की। सभी ने भगवान देवनारायण से गांव की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पदयात्रियों ने लाडाकाबास ग्रामवासियों के इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *