विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस : जिंदगी अनमोल है, इसे संवारिये

डॉक्टर रिजवान अहमद ने दिया मानवता का संदेश
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। आज 10 सितंबर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर ताला के डॉक्टर रिजवान अहमद ने सभी युवाओं और क्षेत्रवासियों के नाम संदेश जारी किया है।
डॉक्टर रिजवान अहमद ने कहा कि विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हमें यह याद दिलाता है कि जिंदगी बहुत अनमोल है। हर समस्या का समाधान है, लेकिन आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज के तनाव भरे जीवन में युवा छोटी-छोटी बातों में निराश होकर गलत कदम उठा लेते हैं। हमें एक दूसरे का सहारा बनना होगा। अगर आपका कोई दोस्त, भाई या पड़ोसी उदास है, तनाव में है तो उससे बात कीजिए, उसका हौसला बढ़ाइए।
उन्होंने ने कहा कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हार मानना जिंदगी नहीं है, बल्कि हार कर भी जीतने की कोशिश करना ही जिंदगी है। आत्महत्या रोकथाम के लिए परिवार और समाज को सबसे बड़ी भूमिका निभानी होगी। अंत में उन्होंने अपील की कि किसी भी परेशानी में अकेले न रहें, अपने परिवार और दोस्तों से अपनी बात साझा करें। जिंदगी खूबसूरत है, इसे जी भर कर जियें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *