
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ग्राम पंचायत लाडा के गौरव, भाई सूबेदार हनुमान सहाय यादव भारतीय सेना की 73 मीडियम रेजिमेंट में 22 वर्ष और 7 माह तक देश की आन-बान-शान के लिए समर्पित सेवा देकर आज सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी इस दीर्घकालीन और निष्काम देशभक्ति की सेवा पर पूरे क्षेत्र को अत्यंत गर्व है।
गाँव आगमन पर उनके भव्य रिटायरमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ग्रामवासियों ने जाति-पाति से ऊपर उठकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ भाई हनुमान यादव का ऐतिहासिक स्वागत व अभिनंदन किया।
पूर्व सरपंच मदन लाल यादव ने बताया कि यह भावुक और गौरवपूर्ण क्षण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हम ईश्वर से सूबेदार हनुमान सहाय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद भविष्य की मंगल कामना करते हैं। देश के इस सच्चे वीर सपूत को संपूर्ण ग्राम पंचायत की ओर से सादर नमन!