महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ऐतिहासिक फ़ैसला

www.daylifenews.in
महाराष्ट्रा/भीलवाड़ा। महाराष्ट्र सरकार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संसदीय कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. किरीटभाई सोलंकी की सिफ़ारिश को लागू कर दिया है।
महाराष्ट्र भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फंडनविस का ऐतिहासिक फ़ैसला। लाडो सेवा फाउंडेशन के संस्थापक लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा स्थापित पीपुल्स एजुकेशन सोसाइटी के शैक्षणिक संस्थानों को 500 करोड़ रुपये की लागत से विकास किया जाएगा।
वैश्विक नेता, दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी सदैव वंचित समाज के विकास के लिए समर्पित हैं, उन्हीं के कुशल मार्गदर्शन में, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संसदीय कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. किरीटभाई प्रेमजीभाई सोलंकी की अध्यक्षता में संसदीय समिति ने 24 से 29 अगस्त, 2023 तक मुंबई का दौरा किया था।
समिति ने महाराष्ट्र राज्य सरकार को सिफ़ारिश की कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा स्थापित पीपुल्स एजुकेशन सोसाइटी, मुंबई द्वारा संचालित सिद्धार्थ कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थानों के विकास के लिए बड़ी राशि आवंटित की जाए।
समिति के मुंबई दौरे के दौरान, राज्य के मुख्य सचिव, वरिष्ठ सचिवों, अधिकारियों सहित मुख्य सचिव के साथ एक विस्तृत उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें समिति के 30 सांसदों और संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. किरीटभाई सोलंकी की विशेष उपस्थिति रही।
इस बैठक के दौरान, समिति ने मुख्य सचिव और महाराष्ट्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स के जीर्णोद्धार के लिए ₹35 करोड़ आवंटित करने और पीपुल्स एजुकेशन सोसाइटी, मुंबई द्वारा संचालित अन्य शैक्षणिक संस्थानों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न धन राशि आवंटित करने का निर्देश दिया, जिसकी अनुमानित धन राशि ₹650 करोड़ से अधिक है।
फिर 7 दिसंबर, 2023 को, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि के दुसरे दिन, संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. किरीटभाई प्रेमजीभाई सोलंकी द्वारा संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। भारत सरकार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संसदीय कल्याण समिति की सिफारिश को स्वीकार कर लिया और महाराष्ट्र सरकार को आवश्यक आदेश जारी किए। जिसके अनुसरण में, प्रशासनिक प्रक्रिया के अंत में, दिनांक 15/10/2025 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें महाराष्ट्र में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित करने का सैद्धांतिक निर्णय लिया गया। जिसके अनुसरण में एक प्रस्ताव भी प्रकाशित किया गया है।
गौरतलब है कि पीपुल्स एजुकेशन सोसाइटी मुंबई के वर्तमान अध्यक्ष और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के परपोते आनंदराज यशवंत राव आंबेडकर ने अहमदाबाद, गुजरात आकर डॉ. किरीटभाई प्रेमजीभाई सोलंकी को ताम्र पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया था।
पीपुल्स एजुकेशन सोसाइटी के विकास के लिए, मुंबई के उद्योगपति और उड़ान परिवार के सदस्य सुनील जोडे ने सबसे पहले उड़ान के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अरुण कुमार के साथ-साथ महाराष्ट्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता संदेश तांबे से संपर्क किया। तत्पश्चात, संदेश तांबे के साथ उड़ान के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार ने सिद्धार्थ आर्ट्स कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज के प्राचार्य अशोक सुनाटकारी से संपर्क किया और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के परपोते आनंदराज अंबेडकर से पीपुल्स एजुकेशन सोसाइटी मुंबई के शैक्षणिक परिसरों के विकास हेतु विस्तृत चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। अंततः यह सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद उड़ान के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार ने उड़ान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. किरीटभाई प्रेमजीभाई सोलंकी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। तद्नुसार, डॉ. किरीटभाई प्रेमजीभाई सोलंकी ने बहुत ही कम समय में प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के कुशल मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संसदीय कल्याण समिति का मुंबई में एक अध्ययन दौरा आयोजित किया। और जहां उन्होंने महाराष्ट्र राज्य के मुख्य सचिव सहित उच्च अधिकारियों को 650 करोड़ की लागत से पीपुल्स एजुकेशन सोसाइटी मुंबई द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों को विकसित करने का आदेश दिया। आज हमें इसका सुंदर परिणाम मिला है। जिस उद्देश्य के लिए उड़ान की स्थापना की गई थी, वह आज सही मायने में सार्थक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *