नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा का सम्मान किया

www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार रणधीर सिंह ने जयपुर जिला देहात उत्तर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि इस अवसर पर सरदार रणधीर सिंह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा का माला एवं साफा, दुपट्टा पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर सम्मान करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती व क्रिया कलाप आदि को लेकर चर्चा परिचर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *