
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। तिलोकवाली चक मनोहरपुर स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान महासियों द्वारा सत्संग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। भजनों एवं प्रवचनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
स्थानीय निवासी रामकुंवार यादव ने बताया कि गुरु महाराज नाथूराम यादव एवं मंदिर कमेटी के सानिध्य में भंडारे की संपूर्ण व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।