

कांग्रेस ने बनाया अधिकृत प्रत्याशी, नामांकन के दौरान समर्थकों की रही मौजूदगी
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नगरपालिका मनोहरपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं। कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी अर्जुन मोहनपुरिया ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
इस दौरान सेवादल अध्यक्ष राकेश हलकारा, अनिल यादव, सामाजिक कार्यकर्ता महेश जड़वाल, कैलाश गुर्जर, महावीर सैनी, रवि मीणा, भवानी शंकर मोहनपुरिया, कालूराम यादव, लियाकत, इस्लाम, छितर, बनवारी, कौशल, रमेश धर्मेंन्द्र व्यास एडवाोेट कमल अग्रवाल सहीत कई कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने अर्जुन मोहनपुरिया को अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर विधायक मनीष यादव का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने अर्जुन मोहनपुरिया पर भरोसा जताया है और कार्यकर्ता उनके समर्थन में पूरी मजबूती के साथ जुटे हैं।
अध्यक्ष पद की दौड़ में दो नाम
नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए अब कांग्रेस के अर्जुन मोहनपुरिया और बीजेपी से सुनील असवाल ने नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में मनोहरपुर पालिका के अगले अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक मुकाबला दिलचस्प हो गया है। अब चुनावी मैदान में दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में गतिविधियां तेज होने की संभावना है।