आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने दर्ज किया 99.31% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो

www.daylifenews.in
जयपुर। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए 99.31% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो घोषित किया है, जो आधिकारिक आकड़ों (फॉर्म L-39 और L-40) के आधार पर भारत की शीर्ष जीवन बीमा कंपनियों में सबसे अधिक है। इस तिमाही के दौरान, कंपनी ने ₹414.08 करोड़ मूल्य के व्यक्तिगत मृत्यु दावों का निपटान किया। विशेष रूप से, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में प्रमुख जीवन बीमाकर्ताओं में कंपनी का प्रति दावा औसत मूल्य लगभग ₹15 लाख था, जो सबसे अधिक है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ – अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स, सारंग गोखले ने कहा: “हम अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के लिए क्लेम प्रक्रिया को सरल, सुगम और समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में, हमारा क्लेम सेटलमेंट रेशियो इंडस्ट्री में सबसे अधिक 99.31% रहा।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *