जेके लक्ष्मी सीमेंट ने ‘द अनस्टॉपेबल्स अवार्ड्स’ शुरू किए

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक, जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड ने ‘द अनस्टॉपेबल्स अवार्ड्स’की शुरूआत की है। यह एक राष्ट्रीय मंच है जिसका मकसद उन लोगों को पहचानना और सम्मानित करना है जिन्होंने पर्यावरण, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में प्रभावशाली योगदान दिया है। जेके लक्ष्मी सीमेंट के कारोबार दृष्टिकोण – ‘सोच करो बुलंद’ – पर आधारित यह पुरस्कार उन लोगों को सम्मानित करता है जिनके साहस, इनोवेशन और दृढ़ संकल्प ने समाज में सार्थक बदलाव उत्पन्न किए हैं। विजेताओं को तीन मुख्य क्षेत्रों – एनवायरनमेंट चैंपियन्स, बिल्डर्स ऑफ पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और वीमेन एम्पावरमेन्ट – में सम्मानित किया जाएगा। जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर, विनीता सिंहानिया ने कहा, “‘द अनस्टॉपेबल्स अवार्ड्स’ उन लोगों का सम्मान करते हैं जो अपने सामने आने वाली चुनौतियों से हार नहीं मानते। उनकी कहानियाँ हमें याद दिलाती हैं कि सार्थक बदलाव अक्सर एक व्यक्ति की अलग सोच और मकसद के साथ काम करने की हिम्मत से शुरू होता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *