
www.daylifenews.in
जयपुर। जमातखाना मंसूरी समाज कर्बला,जयपुर के लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के प्रारंभ हेतु आवश्यक बैठक दाता दरगाह अमानी शाह,जयपुर में होगी। अधिकृत पदाधिकारी मंसूरी समाज विकास सोसायटी (रजि.), जयपुर के अब्दुल लतीफ आरको ने बताया कि मंसूरी समाज विकास सोसायटी, जयपुर द्वारा समाज के संगठन, विकास एवं पारदर्शी नेतृत्व के उद्देश्य से चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में सदस्यता अभियान, मतदाता सूची निर्माण, नामांकन, चुनाव प्रचार एवं मतदान की विस्तृत समय-सारिणी जारी की जा रही है। साथ ही समाज के लोकतांत्रिक चुनाव कार्यक्रम सम्बन्धी घोषणा की जाएगी।