हुसैन खान एवं विपुल मेंनी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक बैठक

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान एवं जयपुर होटल एसोसिएशन
www.daylifenews.in
जयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (HFR) के अध्यक्ष हुसैन खान एवं जयपुर होटल एसोसिएशन के सचिव विपुल मेंनी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक बैठक रवि जैन, IAS, सचिव, स्थानीय स्वायत शासन विभाग (LSG), राजस्थान सरकार के साथ आयोजित हुई।
इस बैठक में आतिथ्य एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े हितधारकों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई : होटल लाइसेंस शुल्क में हुई वृद्धि एवं आवासीय क्षेत्रों एवं RIICO क्षेत्रों में संचालित होटल, गेस्ट हाउस एवं अन्य पर्यटन इकाइयों को नगर निगम लाइसेंस जारी किए जाने की मांग को रखा गया।
रवि जैन (LSG) ने उद्योग की चिंताओं को गंभीरता से सुना तथा पर्यटन सेक्टर के लिए सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन विषयों पर विभाग स्तर पर उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस संबंध में कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी।
इस अवसर पर होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान एवं जयपुर होटल एसोसिएशन के सचिव विपुल मेंनी के अलावा कृष्ण अवतार, सीताराम कुमावत, दीपेंद्र सिंह, मजहर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *