
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। महात्मा गांधी विद्यालय खोरा लाड़खानी में रविवार को भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सेवानिवृत्त RAS शंकर शरण शर्मा रहे।
समारोह में क्षेत्र के 4 विद्यालयों के कुल 73 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोरा लाड़खानी से 22 शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शक्तपुरा से 15 शिक्षक, राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय हनुतपुरा से 13 शिक्षक और राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय खोरा लाड़खानी से 23 शिक्षकों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आयोजनकर्ता शंकर शरण शर्मा ने कहा कि गुरु ही राष्ट्र निर्माता है, शिक्षक ही बच्चों के भविष्य को गढ़ता है और समाज को नई दिशा देता है। शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है, आज जिन शिक्षकों का सम्मान किया गया है, उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय शिक्षा के क्षेत्र में दिया है, इसलिए उनका सम्मान करना गर्व की बात है।
कार्यक्रम में संतोष सिंह, रूड मल कपूरिया, प्रकाश रैगर, रामेश्वर कपूरिया, अनिल कुमार गौड़, सुरेन्द्र जाट, चंद्र शेखर शर्मा, भूरामल जाट, जसवंत सिंह, जीतू सिंह, शिंभू सिंह, मदन यादव, राजेन्द्र शर्मा, गिरधारी कपूरिया, अनिल वर्मा, राजेंद्र जाट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।