

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान यूनानी मेडिकल कॉलेज में 3 दिवसीय विशाल निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रोमोहम्मद आज़म अंसारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो शहीद अली खान, ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रो खालिद अली खान, स्किन एवं कॉस्मेटोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो सिराजुल हक़, आईटीबी (रेजिमिनल थेरेपी) विभागाध्यक्ष प्रो रुषि खान, सोशल एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट प्रो. नाज़िआ एजाज़ रसूल, कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल प्रो ज़िआउल हसन, प्रो सईद अब्दुल मजीब, प्रो. मोहम्मद सफ़वान, प्रो जियाउल इस्लाम तथा प्रो आसिफ अली उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जहीरुल इस्लाम, सचिव डॉ परवेज़ वारसी, संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इमरान तथा फाइनेंस सेक्रेटरी डॉ मोहम्मद अमीन खान ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा शिविर में आने वाले रोगियों के उपचार हेतु सभी प्रकार की चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
शिविर में सांस एवं फेफड़ों के रोग, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, फ्रोजन शोल्डर, साइटिका, चर्म रोग, महिला एवं बाल रोग तथा प्रसूति संबंधी बीमारियों से पीड़ित लगभग 300 से अधिक रोगियों को परामर्श, जांच एवं उपचार प्रदान कर निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर Prof. Mohammad Shahid Khan, Prof. Sirajul Haq Khan, Dr. Mohammad Safwan, Dr. Faheem Ashraf, Dr. Mohammad Rizwan, Dr. Nadeem तथा Dr. Mohammad Iqbal सहित अन्य चिकित्सकों, फार्मासिस्ट करार हुसैन, नर्सिंग स्टाफ एवं कंपाउंडर्स ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
Prof. Nazia Ajaz Rasool ने बताया कि यह शिविर लगातार 3 दिनों तक संचालित रहेगा तथा गंभीर रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने के साथ-साथ उनके रहने, खाने-पीने एवं उपचार की निशुल्क सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल Prof. Ziaul Hasan ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में Prof. Mohammad Asif Khan, Prof. S. A. Majeeb, Dr. Faheem, Dr. Rizwan, Dr. Iqbal, हबीबा, करार, आरिफ, रामनारायण पहाड़िया, मुस्कान, मीरा कुमारी, सानी, लाई, नदीम एवं मोहम्मद आरिफ ने विशेष सहयोग प्रदान।