
www.daylifenews.in
मुंबई। इन्वेस्को म्यूचुअल फंड ने इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ (ओपन-एंडेड योजना जो चांदी की कीमत को ट्रैक करती है) और इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड (ओपन-एंडेड स्कीम जो इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ की इकाइयों में निवेश करती है) लॉन्च करने की घोषणा की। ये निवेशकों को परिसंपत्ति वर्ग के रूप में चांदी में निवेश करने का सुविधाजनक और प्रभावी तरीका प्रदान करेंगे। नई फंड पेशकश (एनएफओ) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गई है, जो 9 नवंबर, 2026 को बंद होगी। चांदी, कीमती धातु तथा औद्योगिक कमॉडिटी, दोनों ही रूपों में अपनी अनूठी भूमिका के कारण निवेशकों का ध्यान तेज़ी से आकर्षित कर रही है। इसका उपयोग सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल उपकरणों जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। ‘इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ’ मुख्य रूप से 99.9% या उससे अधिक शुद्धता वाली भौतिक चांदी (फिजिकल सिल्वर) में निवेश करेगा। इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड मुख्य रूप से इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ की इकाइयों में निवेश करेगा। एनएफओ अवधि के दौरान, इनवेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ में न्यूनतम एकमुश्त निवेश राशि ₹5,000 है, इसके बाद ₹1 के गुणकों में निवेश किया जा सकता है।