जेड ब्लैक स्मृति प्रीमियम सावन के उपलक्ष मेंचंदन अष्टगंध टीका का लॉन्च

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस की ओर से जेड ब्लैक स्मृति प्रीमियम चंदन अष्टगंध टीका का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम त्रिपोलिया बाजार स्थित जहवाहर ट्रेडर्स, दुकान नंबर 365 पर संपन्न हुआ, जहां मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस के इस विशेष प्रीमियम चंदन टीका को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया।
इस अवसर पर त्रिपोलिया बाजार व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष बंसी लाल रामचंदानी ने बताया कि यह उत्पाद उच्च गुणवत्ता वाले चंदन और पारंपरिक अष्टगंध सामग्री से तैयार किया गया है, जो धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रीमियम उत्पाद बाजार में ग्राहकों को एक बेहतर विकल्प प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में व्यापारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नए उत्पाद के लॉन्च पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे बाजार के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। इस मौके पर विजय शर्मा अनिल ज्योतिषी छीतर चौधरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *