“दम है तो दिखाओ” क्रिकेट मैच में राजस्थान चैलेंजर एक रन से जयपुर किंग से हराया

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो संस्कृति संस्था की ओर से “दम है तो दिखाओ” शीर्षक से एक रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन विजय सेंट्रल एकेडमी के पास स्थित आर्मी ग्राउंड, माचडा रोड, सीकर रोड, जयपुर में किया गया।
संस्था के सूचना मंत्री सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्रिकेट मैच कोदो दो टीमों के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के नाम राजस्थान चैलेंजर और जयपुर किंग्स रखे गए। दोनों टीमों के बीच 10 ओवर का मुकाबला खेला गया। जिसमें राजस्थान चैलेंजर टीम को सूचना मंत्री सुनील जैन ने सौरभ शर्मा कप्तान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया व टीम को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया मेडल पहनकर सम्मान किया।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे मैच में खेल भावना, उत्साह और जोश देखने लायक रहा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस मौके पर सुजान शर्मा, समर सैनी गोलू मीणा आनंद भार्गव टीम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *