
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत के सबसे तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्मों में से एक जेप्टो लिमिटेड ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना यूडीआरएचपी-I (अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस-I) दाखिल किया है। रेडसीर रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2026 के बीच ऑर्डर वॉल्यूम के आधार पर स्केल्ड क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्मों में जेप्टो सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्लेटफॉर्म रहा है। प्रस्तावित आईपीओ में ₹8,010 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू तथा ₹5 अंकित मूल्य वाले 11,34,66,566 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। इस निर्गम के लिए एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड तथा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वित्त वर्ष 2026 में जेप्टो ने ₹22,623.58 करोड़ का नेट रेवेन्यू और ₹24,815.54 करोड़ का नेट रेवेन्यू वैल्यू (एनआरवी) दर्ज किया। इसी अवधि में कंपनी के वार्षिक ट्रांजैक्टिंग यूजर्स की संख्या 4.80 करोड़ (47.97 मिलियन) रही। विज्ञापन राजस्व ₹1,635.73 करोड़ दर्ज किया गया।