जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी ने लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में किया निवेश

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत के प्रमुख इंटीग्रेटेड एंटरप्राइज मोबिलिटी प्लेटफॉर्म्स में शामिल लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश की घोषणा की। फिलहाल कंपनी 3,000 से ज़्यादा वाहनों और 1,300 चार्जर्स के नेटवर्क के ज़रिए हर दिन 25,000 से अधिक ट्रिप्स का संचालन करती है और 100 से ज़्यादा एंटरप्राइज ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रही है। एवरसोर्स कैपिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनपाल झावेरी ने कहा, “लिथियम ने मज़बूत ऑपरेटिंग बुनियाद पर अपना कारोबार खड़ा किया है और जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी का यह निवेश उसकी तरक्की के लिए भरपूर गुंजाइश पैदा करेगा।” जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पार्थ जिंदल ने कहा, “हमें लिथियम अर्बन के साथ साझेदारी करके खुशी है। हमें यकीन है कि कंपनी अपनी तेज़ रफ्तार बढ़त के साथ भारत में स्वच्छ मोबिलिटी के भविष्य को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।” लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉन थॉमस ने कहा, “जेएसडब्ल्यू ग्रीन की साझेदारी हमें इलेक्ट्रिक फ्लीट का विस्तार करने, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को और मज़बूत बनाने तथा अपने प्लेटफॉर्म की टेक्नोलॉजी क्षमताओं को लगातार बेहतर करने में बड़ी मदद करेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *