
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर/शाहपुरा (जयपुर)। शाहपुरा उपखंड क्षेत्र के राडावास कस्बे में राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए जिला कलेक्टर ने 0.25 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है, जिससे पशु चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए स्वीकृत 37 लाख की राशि से विभाग द्वारा पशु चिकित्सालय के नवीन भवन का निर्माण करवाया जाएगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि राज्य सरकार व पशुपालन विभाग द्वारा प्रथम श्रेणी राजकीय पशु चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए 37 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। भूमि का आवंटन नहीं होने के कारण भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। ग्राम पंचायत प्रशासक अमर सिंह शेखावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह को पशु चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन करवाने के लिए अवगत करवाया गया था। सांसद के निर्देश पर उपखंड प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन को उचित स्थान पर पशु चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए राडावास बिशनगढ़ बायपास मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा 0.25 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। भूमि आवंटन होने पर अब शीघ्र ही पशुपालन विभाग द्वारा 37 लाख की लागत से राजकीय पशु चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा। सूचना मिलने पर स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया।