
जाफर लोहानी
www.dalifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष औम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में और राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ शाहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष शंकर डोडवाडिया की अध्यक्षता में AREAF के प्रदेश मीडिया प्रभारी अज़ीज़ हबीब लोहानी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने अज़ीज़ हबीब लोहानी को माला पहनाकर, साफा बंधवाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पंचायतीराज कर्मचारियों की समस्याओं, संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में अज़ीज़ हबीब लोहानी की भूमिका सराहनीय है।
औम चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता वो आईना है जो सरकार को जनता के सामने और जनता को सरकार के सामने खड़ा कर देती है। सच दिखाने से कोई डरता नहीं, क्योंकि पीछे कलम होती है।
औम चौधरी ने कहा कि जो बोल नहीं पाते उनकी आवाज़ पत्रकार बनता है। किसान की समस्या हो, कर्मचारी का संघर्ष हो या आम आदमी का दर्द – सबको मंच पत्रकारिता ही देती है।
औम चौधरी ने कहा कि धूप हो, बारिश हो, रात के 2 बजे हों… खबर तक पहुंचना, सच को ढूंढना और उसे सब तक पहुंचाना – यही पत्रकारिता का धर्म है
शंकर डोडवाडिया ने कहा कि “कलम से क्रांति लाने वाली, सच की राह दिखाने वाली यही है पत्रकारिता, “पत्रकार सिर्फ खबर नहीं लिखता, वो समाज का आईना साफ करता है” “जो सोते हुए समाज को जगा दे, उस ताकत का नाम है पत्रकारिता”, “सच बोलने की हिम्मत और सच लिखने का जिगर – यही पत्रकार की पहचान है”
शंकर डोडवाडिया ने कहा कि आज के दौर में अज़ीज़ हबीब लोहानी जैसे लोग AREAF के मीडिया प्रभारी बनकर कर्मचारियों की आवाज़ को बुलंद कर रहे हैं। ये असली पत्रकारिता है।