
www.dalifenews.in
नेशनल। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और देश के अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माताओं में से एक अशोक लेलैंड ने रोसमर्टा रीसाइक्लिंग के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत भर में अपनी उपयोगी आयु पूरी कर चुके (एंड-ऑफ-लाइफ) वाणिज्यिक वाहनों की जिम्मेदार और पर्यावरण-अनुकूल स्क्रैपिंग सुनिश्चित करना है। रोसमर्टा रीसाइक्लिंग भारत की अग्रणी अधिकृत वाहन रीसाइक्लिंग कंपनियों में से एक है, जो देशभर में अत्याधुनिक रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (आरवीएसएफ) का संचालन करती है। अपने देशव्यापी डीलर नेटवर्क के माध्यम से अशोक लेलैंड ग्राहकों को रोसमर्टा रीसाइक्लिंग की अधिकृत स्क्रैपिंग सुविधाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराएगा। अशोक लेलैंड की नेशनल सेल्स हेड माधवी देशमुख ने कहा, रोसमर्टा रीसाइक्लिंग के साथ हमारी साझेदारी जिम्मेदार वाहन निपटान की प्रक्रिया को सरल बनाएगी और ग्राहकों को नए, स्वच्छ तथा अधिक दक्ष वाणिज्यिक वाहनों की ओर बढ़ने में मदद करेगी।” रोसमर्टा ग्रुप के अध्यक्ष कार्तिक नागपाल ने कहा, अशोक लेलैंड के साथ हमारी यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है, जब सरकार द्वारा हाल ही में स्वीकृत वाणिज्यिक वाहन प्रतिस्थापन पहलें देशभर में संगठित वाहन स्क्रैपिंग को गति देने वाली हैं।